होली में हचक के पीयो ठंडाई, होगा फायदा ही फायदा

होली का त्यौहार हो और बात ठंडाई की न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। होली के रंग में भंग होने का अपना अलग ही मजा है। यहां हम बात कर रहे हैं ठंडाई की। ठंडाई पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ठंडाई पीने से आपका शरीर स्वस्थय और तरोताजा रहता है। आज हम आपको बताएंगे ठंडाई से जुड़े कुछ अन्य फायदों के बारे में-
होली में हचक के पीयो ठंडाई, होगा फायदा ही फायदा
कब्ज
ठंडाई में पॉपी (खसखस) सीड्स थोड़ी मात्रा में होते हैं, जो गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल जलन में राहत पहुंचाने का काम करते हैं। इससे कब्ज की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। साथ ही इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और मिनरल्स पाए जाते हैं जोकि पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम करते हैं।
अक्सर लोग ठंडाई में सौंफ मिलाकर उसका सेवन करते हैं। ठंडाई में सौंफ की मात्रा होने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसको पीने से गैस से संबंधित समस्या दूर हो जाती है। सौंफ में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाचन क्रिया को सुधारने का काम करते हैं।
एनर्जी
अगर ठंडाई में तरबूज और कद्दू के बीज मिला दिया जाए तो ये शरीर को नैचुरल एनर्जी पहुंचाता है। साथ ही ठंडाई में मिलाए गए बादाम और पिस्ता भी शरीर को एक्टिव रखते हैं।
एंटी-डिप्रेशन
ठंडाई में कई मसालों का मिश्रण इस्तेमाल किया जाता है। इन चीजों से बनी ठंडाई इम्यून सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसी के साथ ठंडाई में मिलाया गया केसर एंटी-डिप्रेशन और एंटी-ऑक्सीडेंट के तौर पर काम करता है जोकि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

Comments