![]() |
google images |
कुमकुम भाग्य के एक दर्शक ने नेशनल कंज्यूमर कंप्लेंट फोरम में शो के विरोध में शिकायत दर्ज की है। शिकायत दर्ज करने का मुख्य कारण शो की दोहराती हुई स्टोरी लाइन है। तीन साल से शो की कहानी एक ही ट्रैक पर चल रही है।
शो कुमकुम भाग्य में शब्बीर आहलूवालिया और सृति झा अभि और प्रज्ञा के मुख्य किरदार में हैं। शो के दर्शकों को हैरानी है कि आखिर एक ही स्टोरी लाइन के बावजूद शो अबतक टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर कैसे मौजूद है।
लंबे समय से शो के किरदार तनु और आलिया बाकी दोनों मुख्य किरदार अभि और प्रज्ञा के बीच दूरिया पैदा कर रहे हैं। शो की शुरुआत से लेकर अबतक दोनों मुख्य किरदार एक नहीं हो पाए हैं। दोनों के बीच की परेशानियों का सिलसिला लंबे समय से कायम है।
खबरों के मुताबिक, टीवी जगत के इतिहास में किसी शो के विरोध में पहली बार बड़े फोरम पर शिकायत दायर हुई है। हालांकि शो के विरोध में दर्ज हुई शिकायत के बारे में स्टार कास्ट को कोई जानकारी नहीं है।
इस मामले में आलिया का किरदार निभा रही शिखा सिंह पूरी तरह अंजान हैं। उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। शिखा को जब शिकायत दर्ज होने की वजह पता चली तो उनका जवाब हैरान कर देने वाला था। शिखा के मुताबिक अगर दर्शकों को शो की कहानी नहीं पसंद है तो वह इसे देखना बंद कर दें।
Comments
Post a Comment